गाजीपुर, अगस्त 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा और अध्ययन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से शनिवार को डीएम अनुपम शुक्ला ने विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुरा में बने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, अध्ययन सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइब्रेरी का उपयोग करने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की भी जानकारी ली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को लाभ मिले तथा अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम...