शामली, फरवरी 12 -- स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला अधिकारी शामली ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने टीकाकरण की प्रगति, अभिलेखों की जांच और बच्चों को लगाए जा रहे टीकों की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ परिवारों के बच्चे अभी तक टीकाकरण से वंचित हैं। इस पर जिला अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ऐसे परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने टीकाकरण के महत्व, उससे होने वाले लाभ और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। अधिकारियों और चिकित्सकों की समझाइश के बाद तीन परिवारों के बच्चों का मौके पर ही टीकाकरण कराया गया। इसके उपरांत जिला अधिकारी ने टीकाकरण अभियान में सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.