डीएम ने जिला पोषण समिति की बैठक में निर्देश
बागपत, मई 21 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान में 151 अति कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित श्रेणी के 1130 बच्चे चिन्हित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी बच्चों की समयबद्ध स्वास्थ्य जांच कराई जाए तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित किया जाए। तथा जो बच्चे अत्यधिक कमजोर हैं, उन्हें आवश्यकता अनुसार एनआरसी (न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर) में भर्ती कराया जाए। बच्चों के चिन्हांकन, उपचार एवं पोषण संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की। जून माह तक योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.