बलिया, मार्च 11 -- बलिया संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किसान कल्याण परियोजना के तहत बेरूआरबारी में निर्माण केंद्र के कार्य में देरी पर जिला कृषि अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिया। साथ ही मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा मैरीटार गांव में पर्यटन विकास के कार्य (लागत 4 करोड़ 99 लाख रुपये) में मात्र 53 फीसदी प्रगति और देरी तथा विभिन्न योजनाओं और विभागों की रैंकिंग खराब पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई एवं संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिया। बताया कि मार्च का महीना चल रहा है और शासन स्तर पर पूरे वर्ष की समीक्षा होगी, इसलिए सभी विभाग सतर्क रहकर कार्य करें।समी...