बागेश्वर, जून 17 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर इमरजेंसी, आईसीयू, एचडीयू, सीसीयू, महिला एवं बाल वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और परिजनों से उपचार, दवा उपलब्धता एवं सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा के साथ अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की जरूरत और अवसंरचनात्मक सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा आवश्यक संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, मरीज सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

ह...