देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी प्रकरण जिस स्तर पर प्राप्त हो, उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पत्रावलियों का प्रेषण ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए तथा सभी पत्र भी ई-ऑफिस के माध्यम से जारी किए जाएं। जनता दर्शन के दौरान तहसील सलेमपुर के ग्राम मठिया इंदौली निवासी संदीप कुमार ने अपने पिता की बीमारी एवं आर्थिक तंगी की बात कहते हुए अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने उनका अंत्योदय राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्दे...