रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ डीएम अजय कुमार द्विवेदी के हाथों हुआ। डीएम और एसपी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध दवा, मूल्य निर्धारण प्रणाली एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे मरीजों के जेब से होने वाले खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी। उन्होंने कहा कि आमजन अधिकृत जन औषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त कर योजना का लाभ उठाएं। सीएमओ डा. दीपा सिंह, सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.