अमरोहा, मार्च 15 -- डीएम निधि गुप्ता ने जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर के संबध में चल रही अफवाहों के बारे में वीडियो जारी कर जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा जनपद में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मांग और आपूर्ति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जनपद की सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय समितियों का गठन किया गया है जो निरंतर भ्रमणशील रह कर एजेंसियों की जांच कर उपलब्ध गैस की स्टाक की मात्रा, वितरण प्रणाली की जांच और कालाबाजारी पर निगाह रख रही है। बताया कि शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर-05922-297122 जारी किया गया है जिसपर गैस संबंधी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिन्हें 5 किलोग्राम के सिलेंडर की आवश्यकता है तो वह भी संपर्क कर सकते हैं जिसकी भी जनपद में पर्याप्त उपलब्धता है...