महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने एक अभिनव पहल के अंतर्गत प्रतिदिन आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य न केवल जनता दर्शन को नियमित एवं व्यवस्थित बनाना है, बल्कि इसकी गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार लाना है। इसके तहत प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एक निर्धारित लिंक के माध्यम से सभी उपजिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की ताजा जानकारी प्राप्त की जा रही है।डीएम मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने लगे हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.