डीएम ने जनगणना सेल का कर निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। डीएम/प्रमुख जनगणना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में संचालित जनगणना से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अफसरों को निर्देश दिए। डीएम ने जनगणना कार्यों से संबंधित अभिलेखों, डाटा संकलन, मकानीकरण और अन्य तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता एवं शुद्धता के साथ संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का आधार बनते हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य में ड्यूटी से बचने वालों पर होगी एफआईआर :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.