शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपयोगिता और समझ के स्तर का जायजा लिया। डीएम ने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को अधिक व्यवहारिक, स्पष्ट और विस्तृत बनाया जाए, ताकि सभी कार्मिक विषय-वस्तु को भली-भांति समझ सकें और फील्ड में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों से कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार...