मधेपुरा, अक्टूबर 2 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अभिषेक रंजन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एक एवं कल्याण छात्रावास 2 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावासों में आवासित छात्रों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का स्थल पर जायजा लेना और उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेना बताया गया। इस दौरान डीएम ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुपालन, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, रसोईघर, विद्युत व्यवस्था, पठन-पाठन कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।डीएम ने छात्रों को नियमित एवं मनोयोगपूर्वक अध्ययन कर अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को निर्देशि...