पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी की पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओे ने डीएम से प्रश्न कर उत्तर लिए। छात्राओं को कॅरियर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मूर्ति का लोकार्पण आजछात्राओं का संवाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय बरहा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कस्तूरबा विद्यालय मरौरी की छात्राओं से उपस्थित अधिकारियों से सीधा संवाद किया और अनेक प्रश्नों को पूछ कर अपनी जिज्ञासा को व्यक्त किया। वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर काले...