हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय रूडसेट संस्थान में गुरुवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्धाटन किया। इसके साथ ही इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वैशाली जिले में महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय जागरूकता को नई दिशा देते हुए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान प्रणाली, बीमा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रसार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार होने...