महाराजगंज, जनवरी 4 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लॉक के सीमावर्ती गांव अमड़ा उर्फ झुलनीपुर स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान किसान भास्कर विश्वकर्मा, संतोष पाल, मिथुन पाल, जमालुद्दीन, मुस्तफा, घनश्याम, सोनू मद्धेशिया, जनार्दन, मकरध्वज, बलराम आदि ने गड़ौरा मिल द्वारा खरीदे गए गन्ना के मूल्य के भुगतान न करने की शिकायत की। इसके लिए डीएम ने डीसीओ को गन्ना भुगतान कराने के लिए निर्देशित किया और शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। चौपाल की शुरूआत दो बच्चों के अन्नप्राशन और दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ हुआ। इस दौरान पशुपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.