डीएम ने चोखापुरी के प्रधानाध्यापक मुनीष को किया सम्मानित
पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार पाने वाले पूरनपुर के प्राइमरी स्कूल चोखापुरी के प्रधानाध्यापक मुनीष कुमार भारद्वाज को मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने बीएसए रोशनी सिंह की मौजूदगी में स्मृति चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार के लिए पहले जिला स्तर पर कई स्कूलों की प्रति स्पर्धा में प्राइमरी स्कूल चोखापुरी को जिले का नंबर वन स्कूल चयनित किया गया। उसके बाद राज्य स्तर पर सभी मानकों पर स्कूल खरा उतरने के बाद वाराणसी में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया था। मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानाध्यापक मुनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.