पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने विकासखण्ड अमरिया सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी में ग्राम प्रधानों को जिला स्तरीय अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने, आभा आईडी, 102 तथा 108 एम्बुलेंस के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मोतियाबिन्द के निःशुल्क इलाज व आने जाने की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधानों से उन्होंने पात्रों को लाभ दिलाए जाने की अपील की। उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समस्त कृषक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनवा लें। ताकि सरकार द्वारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.