सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को चोपन स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृहद गौ संरक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। डीएम बीएन सिंह ने कहा कि गौशाला में संरक्षित पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पशुओं को समय-समय पर निर्धारित मात्रा में संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा शेड की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र सरकार की अत्यंत प्राथमिकता वाली योजना है, इस...