डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण
जौनपुर, मई 25 -- जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने शनिवार देर शाम कृषि भवन स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने गर्मी को देखते हुए गौशाला में गोवंशों के लिए शेड, भूसा, हरा चारा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौशाला में चारा और पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा और पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और जरूरत पड़ने पर उपचार करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी संतवीर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और गौशाला के केयरटेकर मौजूद रहे। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.