डीएम ने गोमती के पुनरूद्धार के लिए निर्मल गंगा जल अभियान का किया शुभारंभ
पीलीभीत, मई 26 -- पूरनपुर। गोमती नदी की धारा अविरल बहाने और स्वच्छ रखने के लिए निर्मल गंगा जल अभियान शुरु किया गया है। डीएम ने पूजा अर्चना के बाद अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कहा गया कि गोमती नदी जीवनदायिनी है। इसका सरंक्षण सभी जिम्मेदारी है। अभियान में नदी की सफाई और तटों को व्यवस्थित करने के लिए सैकड़ों लोगों ने श्रमदान किया। सोमवार को कलीनगर तहसील के गांव रम्पुरा फकीरे में मां गोमती नदी का पुनरूद्वार और निर्मल गंगा जल अभियान कार्य का विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया। उसके बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि अपूर्व सिंह सहित गायत्री परिजन व्यापारी, सामाजिक संस्था और ग्रामीणों ने फावड़ा चलाकर नदी के पुनरोद्धार के लिए श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- एकल अभियान के तहत नदी पूजन दिवस मनाया, गंगा घाट पर संगोष्ठी आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.