एटा, अप्रैल 23 -- गुरुवार को डीएम ने जिले में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से गल्ला मंडी स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर बारदाने की उपलब्धता पर्याप्त एवं समय से की जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इलेक्ट्रॉनिक कांटों की नियमित जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की उपज की तौल पूर्ण पारदर्शिता साथ की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय एवं स्वच्छता जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. इलामर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.