बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- स्याना। शनिवार को डीएम श्रुति ने नई मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय प्रक्रिया, तौल व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर संपन्न कराई जाए। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पारदर्शी तरीके से क्रय करें गेहूं : उपजिलाधिकारी यह भी पढ़ें- क्रय केंद्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.