बलिया, मार्च 28 -- फेफना। क्षेत्र में शनिवार की दोपहर राजस्व टीम के साथ पहुंचे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने सामने गेहूं की क्रॉप कटिंग करवाई। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गेहूं की पैदावार का आंकलन करना था। डीएम ने अपने सामने खेत में गेहूं कटवाए और उसका वजन करवाया। उन्होंने किसान काश्तकारों के खेत में दस गुणाकार के त्रिभुजाकार क्षेत्र, यानी कुल एक डिसमिल एरिया में गेहूं कटवाए, जिसका वजह 15 किलो 900 ग्राम था। डीएम ने किसानों से बातचीत भी की। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रदीप यादव, कानूनगो विष्णु कुमार शुक्ल,लेखपाल विजेंद्र विक्रम, प्रधान केशव प्रसाद गुप्त और राजस्व टीम के अन्य सदस्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...