अल्मोड़ा, मार्च 6 -- पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के साथ डीएम अंशुल सिंह ने डायट स्थित मॉडल फील्ड में बनाई जा रही आधुनिक पिच का निरीक्षण किया। बताया गया कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस मैदान को अब आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आधुनिक क्रिकेट पिच तैयार हो जाएगी। डीएम और पूर्व दर्जामंत्री ने कहा कि इससे जिले के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...