रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- रुद्रपुर। जिले में गेहूं फसल की उत्पादकता की जांच के लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में काश्तकार अशोक गांधी के खेत पर पहुंचकर स्वयं क्रॉप कटिंग की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 43.30 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट में की गई कटाई में 17.900 किलोग्राम गेहूं उत्पादन प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे क्रॉप कटिंग प्रयोग जिला, प्रदेश और देश स्तर पर कराए जाते हैं, जिनके आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा और खाद्य नीति तय की जाती है। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट और कानूनगो राधे सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...