डीएम ने खेतों में जाकर काटी फसल
अल्मोड़ा, मई 11 -- अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह की देखरेख में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य हवालबाग के लाइन स्टेट फार्म में किया गया। डीएम ने खेतों में जाकर स्वयं फसल कटाई की। किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। कहा कि जिले में जलवायु अनुकूल व जंगली जानवरों से सुरक्षित रहने वाली फसलों को उगाने की जरूरत है। उन्होंने विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों को व्यापक प्लान बनाने को भी कहा। संबंधित अधिकारियों को भी वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल कृषि करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। यहां अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार सदर रवि शाह, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि विशेषज्ञ रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने खेतों में जाकर काटी फसल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.