आगरा, मई 5 -- डीएम प्रणय सिंह द्वारा सोरों स्थित स्टेडियम पर खिलाड़ियों को खेल से संबंधित उपकरण जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर उपकरण वितरण के उपरांत डीएम द्वारा खिलाड़ियों के साथ सांय भोज किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद स्थापित करते हुए खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके सुझाव भी प्राप्त किए। डीएम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा खेल सुविधाओं के विकास एवं खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.