बगहा, मई 6 -- शत्रुघ्न शर्मा बेतिया। बेतिया राज के मकान का बकाया किराया लौरिया थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र नारायण मिश्रा को अब जमा कराना होगा। श्री मिश्रा के द्वारा डीएम के यहां दायर वाद को जिलाधिकारी तरनजोत ने अस्वीकृत कर दिया है। इसकी जानकारी बेतिया राज के व्यवस्थापक अनिल कुमार सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र नारायण मिश्रा के पास बेतिया राज के स्वामितत्व वाली मकान का किराया 2011-12 से 2025-26 तक बकाया है। बकाया की राशि 13 लाख 16 हजार 056 रुपया है। बेतिया राज प्रबंधक ने कहा कि पहले भी कई बार जितेन्द्र नारायण मिश्रा को नोटिस दिया जा चुका है,लेकिन इनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- जमुई: पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दुकान होंगे आवंटित जिलाधिकारी ने भी उनके अपील आवेदन को अस्वीकृत कर दिया है। इसलिए उन्हें एक नोटिस...