कौशाम्बी, जनवरी 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में गुरुवार को खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राशन कार्ड बनाये जाने में लापरवाही पाये जाने पर डीएम ने पूर्ति निरीक्षक कड़ा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीएम ने जिलापूर्ति अधिकारी को तीन रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकान रिक्त होने के एक माह के अन्दर नियुक्ति की कार्रवाई पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने ईकेवाईसी में शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाय और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाय। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए हैं। ग्राम केसारी के निरीक्षण के दौरान पा...