चम्पावत, जून 17 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बुधवार को खर्ककार्की मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। डीएम ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने के साथ ही नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेज अंकित आर्य ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताया कि लाइन बिछाने का काम पूरा होते ही गड्ढों का भरान किय जा रहा है। बाद में डीएम ने पटवारी चौकी का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...