भागलपुर, दिसम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक और बरारी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म का दौरा किया। जिलाधिकारी ने को-ऑपरेटिव बैंक में स्वच्छता पर जोर देते हुए कई दिशा निर्देश दिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद के साथ बैंक पहुंचे जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों की जांच की। उन्होंने परिसर में बेहतर साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने मन मोहिनी नरेश नंदनी मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का भी निरीक्षण किया। जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजलि सिन्हा के साथ डीएम बरारी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म पहुंचे। वहां उन्होंने पुराने कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.