मिर्जापुर, मार्च 13 -- विंध्याचल। डीएम पवन कुमार गंगवार ने चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट तथा विंध्य कॉरिडोर छत तथा नीचे पूरा परिक्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि कॉरिडोर के छत पर लगे दाग तथा खिड़की और जगह-जगह लगे जाले की साफ सफाई कराई जाए। कॉरिडोर के कमरों के निरीक्षण में कमरे में तार की पाइप दीवार के ऊपर खुला लगा हुआ मिला। उसे दीवार के अंदर लगाने, फायर बिग्रेड के मोटे पाइप को भी दीवार के अंदर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जगह जगह छत पर गंदे और लगे जाले तथा टूटे फालसीलिंग को सही कराने की हिदायत दी। कॉरिडोर के छत पर मेला के दौरान बैठक कराने के लिए तत्काल कमरे की साफ सफाई कराके सही कराने के निर्देश दिया। मुंडन स्थल पर एक कमरे के बाहर ऊपर लिखे पेयजल कमरे को ...