चम्पावत, फरवरी 26 -- लोहाघाट। नेट जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया में पांचवीं रेंकिग हासिल करने वाली कुसुम फर्त्याल को डीएम और सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सम्मानित किया। बाराकोट के बंतोली निवासी पूर्व प्रधान व पीएलवी भवान फर्त्याल व धनी देवी की पुत्री कुसुम फर्त्याल ने जेआरएफ परीक्षा में 99.98 परसेंटायल अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार और सिविल जज भवदीव रावते ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...