भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर। सात निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की। लगभग 20 आवेदनों पर सुनवाई हुई जिनमें लंबित पेंशन और भूमि विवाद, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज से संबंधित मामले शामिल थे। सुनवाई के दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...