डीएम ने की 'जिला उद्योग बंधु' की बैठक, विभागों को मिली चेतावनी
मेरठ, अप्रैल 29 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम डा.वीके सिंह ने जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण और ढांचागत सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत उपायुक्त उद्योग, अमरेश कुमार पाण्डेय ने डीएम एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के स्वागत के साथ हुआ।बैठक में उद्यमियों ने कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिये। बैठक में मेडा, नगर निगम, यूपीसीडा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। औद्योगिक जगत से निपुण जैन (अध्यक्ष, परतापुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन), अंकित सिंघल (अध्यक्ष, आईआईए), गिरीश कुमार (अध्यक्ष, मिडफो), गौरव जैन और फरमानुद्दीन सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.