देवरिया, सितम्बर 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एमओआईसी भटनी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, बीएचएसएनडी सत्रों का प्रभावी संचालन तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति का निर्देश दिया। कह...