डीएम ने की लंबित वादों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश
लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- लखीमपुर। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने दफ्तर में जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने उत्तराधिकार, नामांतरण व सीमांकन से संबंधित वादों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर मामले का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि तिथि निर्धारण व सुनवाई की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.