डीएम ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा
बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सदर तहसील में राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को त्रुटिहीन रियल टाइम खतौनी, शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री व जनगणना कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। तहसील सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि त्रुटिहीन रियल टाइम खतौनी मुहैया कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी राजस्व कर्मी पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ कार्य करें। डीएम ने धारा-34 के तहत लंबित प्रकरणों को दर्ज कर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- खतौनी की त्रुटियां दूर करने के लिए चार राजस्व निरीक्षकों की टीम गठित साथ ही पूर्व में पारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.