बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निकाय क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बड़ौत स्थित पार्क में संविधान, राष्ट्रीय ध्वज, चरखा एवं अन्य सौंदर्यपरक संरचनाओं को आकर्षक ढंग से स्थापित कराएंगे। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, ईओ केके भड़ाना, मनोज रस्तोगी, हरी लाल पटेल सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.