अमरोहा, अप्रैल 22 -- अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले में निर्माणाधीन 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा की। अमरोहा शहर की जल निकासी के लिए वॉटर ड्रेनेज के तहत नाला निर्माण कार्य, तहसील नौगावां सादात के आवासीय एवं अनवासीय भवन के निर्माण कार्य, मंडी धनौरा के प्राचीन शिव मंदिर पत्थर कुटी के पर्यटन विकास कार्य, गजरौला में बूढ़े बाबू तलाब मायापुरी के विकास कार्य, पुनर्गठन पेयजल योजना, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, गजरौला में मैरिज हॉल निर्माण व साइबर क्राइम थाना निर्माण समेत अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर कहा कि सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता बनाए रखते हुए पूरा कराया जाए।कार्यदायी यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण एवं विकास ...