कौशाम्बी, मार्च 24 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों एवं डूंडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने ईओ भरवारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने व वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत नगर-निकायों में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद भरवारी में निर्माण कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। मामले में अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद भरवारी के अवर अभियंता को हटाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को नगर पालिका परिषद भरवारी के निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.