डीएम ने की धान अधिप्राप्ति की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अररिया, अगस्त 15 -- अररिया, वरीय संवाददाता धान अधिप्राप्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति के तहत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले में सीएमआर को लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब राज्य स्तर पर फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाना है। इसके लिए शेड्यूल प्राप्त होते ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति से संबंधित शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.