डीएम ने की दर्जनों आवेदनों की सुनवाई
दरभंगा, अप्रैल 28 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई हुई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई। कई मामलों को मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : जनता दरबार में 10 मामलों की हुई सुनवाई यह भी पढ़ें- 15 फरियादियों को डीएम ने दिया न्याय का भरोसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.