बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। ललिया क्षेत्र के ब्लॉक हरैया सतघरवा स्थित शिवानगर दरगाह उप स्वास्थ्य केंद्र व पंचायत भवन का जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान विशेष टीकाकरण सत्र अभियान पर विशेष ध्यान दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक समय से एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी के साथ डीएम बाल विकास परियोजना के तहत पोषण आहार, परामर्श तथा मातृ-शिशु देखभाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.