डीएम ने की जिला बाल संरक्षण इकाई की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा
अररिया, सितम्बर 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन ने सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित रूप से जांच एवं अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का भी नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की लगातार निगरानी की जा सके। समीक्षा के दौरान श्री दिलीप कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्री बबलू कुमार पाल, बाल संरक्षण पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.