डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जल जीवन मिशन योजना की गुरुवार को डीएम अविनाश कुमार ने समीक्षा की। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर आमजन को नियमित एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण लोकेश शर्मा ने बताया कि जिले के 1124 राजस्व ग्रामों में से 54 ग्राम 43 पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं से आच्छादित हैं। इन योजनाओं का संचालन पूर्व में ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा था, जबकि नवीन अनुरक्षण नीति-2024 के तहत इनके सुदृढ़ीकरण एवं आगामी 10 वर्षों के संचालन-रखरखाव का दायित्व मै0 प्रवीन इलेक्ट्रिकल्स प्रा.लि., मुंबई को सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- पाइप लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण हो इसके ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.