डीएम ने की चकबंदी विभाग की समीक्षा
अमरोहा, जून 16 -- अमरोहा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने सोमवार को चकबंदी विभाग की समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि चकबंदी प्रक्रिया में चल रहे गांवों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। धारा 52 में लक्षित ग्रामों का समय से प्रस्ताव प्रेषित करें। जनता की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें, यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेष कुमार शाही, समस्त सहायक चकबंदी अधिकारी लक्षित गांवों के स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.