भागलपुर, अप्रैल 9 -- प्रखंड क्षेत्र के सबौर एनएच 80 सड़क किनारे घोषपुर-फरका में बुधवार को खेतों में लगी गेहूं की फसल की क्राफ्ट कटिंग करने के लिए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। जहां 10x5 मीटर की भूमि में लगभग 23 किलो गेहूं की उपज मापी गई। क्राफ्ट कटिंग का उद्देश्य वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से गेहूं की औसतन उपज एवं वास्तविक उत्पादन फसल की स्थिति का आकलन करना है। डीएम ने स्वयं फसल की कटाई कर इसका शुभारंभ किया। फरका निवासी किसान निशांत कुमार के खेतों में डीएम के द्वारा फसल की कटाई की गई। सबौर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि गेहूं फसल की उपज अच्छी हुई है। इसकी पैदावार अच्छी है। कटने के बाद इसकी नापी की गई। औसत उपज अच्छी किसानों को मिलेगी। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सबौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.