कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलापूर्ति अधिकारी को 06 रिक्त उचित दर दुकानों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्ति कराने के निर्देश देते हुए कहा कि दुकान रिक्त होने पर नियमानुसार समयबद्ध नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने ईकेवाईसी एवं अवशेष यूनिटों पर आधार सीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लोगों को राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। निर्माणाधीन अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...