कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम कपिल सिंह ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के अंतर्गत अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान: डीएम ने दिए व्यापक जनभागीदारी के निर्देश तिरंगे का महत्व उन्होंने कहाकि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक तिरंगा फहराते समय निर्धारित ध्वज संहिता एवं राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखें। अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर तिरंगा फहरा कर 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को जन-जन का अभियान बनाएं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिरंगे के साथ गूंजा कन्नौज, राष्ट्रभक्ति के रंग में रं...